Share on WhatsApp

बीकानेर: स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, दो युवतियां और एक युवक हिरासत में

बीकानेर: स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, दो युवतियां और एक युवक हिरासत में

बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने अचानक दबिश देकर कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार विजय मॉल के पास संचालित स्पा सेंटर के बाहर एक युवक कार में बैठे दो लोगों से अंदर मौजूद युवतियों के संबंध में मोलभाव कर रहा था।

इस दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही सीओ सिटी अनुज डाल के नेतृत्व में कोतवाली थाना पुलिस महिला जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची और स्पा सेंटर में कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से दो युवतियों को पकड़ा, जबकि मोलभाव कर रहा युवक भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।बताया जा रहा है कि युवक दलाली की भूमिका में था, जिसका मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस एक युवक और दो युवतियों को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।हैरत की बात है कि इस इलाके में संचालित स्पा सेंटर पर पहले भी पुलिस कार्रवाई कर चुकी हैं लेकिन उसके बावजूद ऐसी गतिविधियां संचालित होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com