Share on WhatsApp

बीकानेर: जोकर कैफे पर पुलिस की तीसरी बार दबिश, अवैध केबिन तोड़े, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

बीकानेर: जोकर कैफे पर पुलिस की तीसरी बार दबिश, अवैध केबिन तोड़े, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

बीकानेर। अवैध गतिविधियों को लेकर चर्चित जोकर कैफे एक बार फिर पुलिस कार्रवाई की जद में आ गया। कोटगेट थाना पुलिस ने अचानक दबिश देकर कैफे के भीतर बनाए गए छोटे-छोटे केबिनों को ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि इन केबिनों का इस्तेमाल कथित तौर पर अवैध गतिविधियों के लिए किया जा रहा था, जिसकी शिकायतें पुलिस को लगातार मिल रही थीं।

जानकारी के अनुसार थाना अधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कैफे के अंदर बने बंद केबिनों को हटवाया। पुलिस ने संचालकों को पहले भी ऐसे निर्माण हटाने की चेतावनी दी थी, लेकिन इसके बावजूद फिर से केबिन बना दिए गए थे। यह तीसरी बार है जब पुलिस ने जोकर कैफे पर कार्रवाई की है। पूर्व में भी यहां से लड़के-लड़कियों को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा जा चुका है। लगातार कार्रवाई के बावजूद कैफे में फिर से अवैध गतिविधियों की शिकायतें सामने आने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार कार्रवाई के बाद भी अगर गतिविधियां जारी हैं तो जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। फिलहाल पुलिस ने केबिन हटवाकर सख्त चेतावनी दी है और आगे भी निगरानी रखने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com