बीकानेर। जिला न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। धमकी मिलते ही सुरक्षा के मद्देनज़र कोर्ट परिसर को खाली कराया जा रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां पूरे परिसर में सघन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। बम निरोधक दस्ते को भी अलर्ट पर रखा गया है।एहतियातन कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों को बाहर निकाला जा रहा है और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल जांच एजेंसियां धमकी के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई हैं।