Share on WhatsApp

बीकानेर: आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा,किराए के मकान में चल रहा था खेल, 37 मोबाइल के साथ चार गिरफ्तार

बीकानेर: आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा,किराए के मकान में चल रहा था खेल, 37 मोबाइल के साथ चार गिरफ्तार

बीकानेर। आईपीएल सीजन में सक्रिय सट्टेबाजों के खिलाफ बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान पर दबिश दी। यहां ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मौके से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए।
पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में नया शहर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी आईपीएस रोहित चौधरी के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर छापा मारा। दबिश के दौरान पुलिस को सट्टा संचालन में उपयोग किए जा रहे 37 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप और एक राउटर मिला, जिन्हें जब्त कर लिया गया।पुलिस ने मौके से रजत भाटी, गगन नायक, मूलचंद छींपा और विशाल सोनी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन आईडी के माध्यम से दांव लगवा रहे थे और पैसों का लेन-देन भी डिजिटल तरीके से किया जा रहा था। पुलिस को इस पूरे नेटवर्क में लाखों रुपये के ट्रांजेक्शन होने की आशंका है।सीओ सिटी अनुज डाल के अनुसार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनसे जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। कार्रवाई में एसएचओ रोहित चौधरी के साथ बीट कांस्टेबल ओम प्रकाश (विशेष भूमिका), एएसआई अजय कुमार, प्रदीप कुमार, कौशल्या और भवानी की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com