बीकानेर। शहर के उदयरामसर बायपास पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब खाद्य तेल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटते ही सड़क पर भारी मात्रा में तेल फैल गया, जिससे यातायात बाधित हो गया और आसपास फिसलन की स्थिति बन गई।हादसे की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते तेल को भरने और ले जाने की होड़ मच गई। कई लोग कैम्पर, बाल्टियां, डिब्बे और अन्य बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए और सड़क पर फैले तेल को भरने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टैंकर अहमदाबाद से बीकानेर स्थित बीकाजी फैक्ट्री आ रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से टैंकर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि चालक को हल्की चोटें आई बताई जा रही हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ को हटाने और यातायात सुचारु करने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है