Share on WhatsApp

बीकानेर:युवाओं को नौकरी नहीं, संकट में किसान,बजट को कांग्रेस ने बताया निराशाजनक

बीकानेर:युवाओं को नौकरी नहीं, संकट में किसान,बजट को कांग्रेस ने बताया निराशाजनक

बीकानेर। केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद आम बजट 2026 संसद में पेश कर दिया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अपना 9वां केंद्रीय बजट भाषण दिया।बजट पेश होते ही देशभर की निगाहें इस पर टिक गईं और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई। सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं ने बजट को लेकर एक-दूसरे से बिल्कुल अलग राय रखी। बीकानेर में भी केंद्रीय बजट को लेकर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि भाजपा से कोई उम्मीद मत करिए। भाजपा कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए काम करती है। बजट पहले से तय होता है, किसे लाभ पहुंचाना है। ये बजट अदृश्य लोगों को लाभ पहुंचाने वाला है। ये बजट आम लोगों की समझ से बाहर है। किसान, गरीब, गांव में रहने वालों के समझ से बाहर है। बुनियादी ढांचा क्या है, किसानो‌ की आय दोगुनी करने वाली सरकार ने फसलों पर एमएसपी की कोई बात नहीं की । मनरेगा जैसी योजना को आपने कमजोर कर दिया है। महंगाई को रोकने के लिए उपाय नहीं है। शिक्षा के लिए बेहतर करने के लिए व्यवस्था नहीं है। स्वास्थ्य सुविधाएं कितनी बर्बाद हो गई हैं। इस बजट में केवल उन राज्यों पर फोकस किया गया है जहां आगामी चुनाव हैं, जबकि राजस्थान जैसे राज्यों को कोई लाभ नहीं मिला, वहीं देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सिहाग ने बजट को आंकड़ों का खेल बताते हुए कहा कि बजट में कुछ खास नहीं है। पहले पूरा परिवार एक साथ बैठकर बजट देखते थे, लेकिन इस बजट में महिलाओं और युवाओं के लिए कुछ भी नहीं है। हम चाहते थे कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि पर बजट बढ़ाए लेकिन इस बजट में इन सेक्टरों के लिए कुछ भी नहीं है। सरकार महंगाई काबू पाने के लिए कुछ भी नहीं कर पाई।

वहीं कांग्रेस नेता नितिन वत्सत ने

बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज पेश किए गए बजट में आमजन को कोई राहत या ठोस योजना देकर भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका शासन भारत की सबसे बड़ी आबादी मध्यमवर्ग के लिए नहीं है|टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, रसोई गैस पेट्रोल डीजल के दाम कम ना करना इस बजट की बड़ी विफलता है जिस से आमजन की आशाएं धराशाई हो गई है उलटे व्यावसायिक गैस के दाम बढ़ाकर यह स्पष्ट संकेत है कि जल्द ही घरेलू गैस के दाम बढ़ाए जाएंगे जो कि भारत की आधी आबादी महिलाओं पर कुठाराघात साबित होगा यह बजट देश के धनाढ्य वर्ग को खुश करने का बजट है एम्स और नई सुगम रेल लाइनों की घोषणा मुंगेरीलाल के हसीन सपने है क्योंकि पूर्ववर्ती घोषणाएं भी आज तक नहीं पूरी हुई तो नई घोषणा सिर्फ लोकलुभावन प्रयास है।

वहीं देहात कांग्रेस महिला अध्यक्ष शांति बेनीवाल ने केंद्रीय बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह बजट राजस्थान और आम जनता के लिए निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि इसमें गरीब, दलित, पिछड़े वर्ग, पिछड़े इलाके और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कोई विशेष पैकेज नहीं है। महिला वित्त मंत्री ने महंगाई काबू करने के लिए भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी से घर का बजट गड़बड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com