Share on WhatsApp

बीकानेर: नगरीय विकास कर बकाया पर निगम सख्त,जयपुर रोड स्थित टायर शोरूम सीज

बीकानेर: नगरीय विकास कर बकाया पर निगम सख्त,जयपुर रोड स्थित टायर शोरूम सीज

नगर निगम बीकानेर की ओर से नगरीय विकास कर की वसूली के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बकायादार व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में गुरुवार को जयपुर रोड स्थित बाबूलाल मोहता के नाम दर्ज एक प्रॉपर्टी, जहां जे के टायर का शोरूम संचालित है, को सीज कर दिया गया। संबंधित प्रॉपर्टी पर नगरीय विकास कर बकाया होने और बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद राशि जमा नहीं करवाई गई थी। यह नोटिस एवं कुर्की पूर्व अंतिम नोटिस जारी करने के बावजूद कर जमा नहीं कराने वाले प्रतिष्ठानों को सीज किया जा रहा है।कार्रवाई उपायुक्त यशपाल आहूजा के नेतृत्व में की गई। इस दौरान वित्तीय सलाहकार रामजी लाल, लेखाधिकारी (प्रभारी अधिकारी नगरीय विकास कर) अशोक कुमार माली सहित राजस्व एवं प्रशासनिक शाखा के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। निगम टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार सीज की कार्रवाई को अंजाम दिया।नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं भवन मालिकों को कुर्की पूर्व अंतिम नोटिस जारी किया जा चुका है, वे शीघ्र कर जमा करवाएं, अन्यथा आगामी दिनों में उनके प्रतिष्ठानों को भी सीज किया जाएगा।निगम ने बीकानेर क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप, निजी विद्यालय, कोचिंग संस्थान, शॉपिंग मॉल, जिम, होटल, व्यावसायिक कटला व मार्केट संचालक, बैंक, निजी अस्पतालों के मालिकों तथा 2700 वर्गफुट से अधिक आवासीय एवं 900 वर्गफुट से अधिक व्यावसायिक भूखण्ड धारकों से अपील की है कि वे नोटिस की प्रतीक्षा किए बिना निगम कार्यालय में उपस्थित होकर स्व-घोषणा पत्र भरें और समय पर नगरीय विकास कर जमा कराएं। राज्य सरकार द्वारा दी जा रही छूट का लाभ उठाने का भी आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com