बीकानेर। अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद शाखा बीकानेर द्वारा आज पुष्करणा भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2025 की दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 175 से अधिक प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
शाखा अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार व्यास ने बताया कि मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। समारोह में जेठानंद व्यास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि समाजसेवी राजेश चूरा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।कार्यक्रम में अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर ओमप्रकाश बोड़ा, रमेश बोहरा, मिथुन पुरोहित, घनश्याम व्यास, ओम थानवी, विनोद व्यास, अनिल कुमार आचार्य एडवोकेट सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। समापन के दौरान अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।