बीकानेर। पुष्करणा सावा-2026 के तहत अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद (युवा प्रकोष्ठ) द्वारा इस बार दो नए नवाचार करते हुए दो दिवसीय मेडिकल कैंप एवं जनधन योजना के तहत जीरो बैलेंस बैंक खाता खोलने का शिविर शुरू किया गया।शहर के मूंधड़ा चौक में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ विधायक जेठानंद व्यास ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद समय-समय पर सामाजिक सरोकारों का निर्वहन करती रही है। उन्होंने कहा कि पुष्करणा सामूहिक विवाह के अवसर पर मेडिकल कैंप और जनधन बैंक खाता खोलने की सुविधा देना अत्यंत सराहनीय पहल है, जिससे आमजन को बड़ा लाभ मिलेगा।युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट त्रिलोक नारायण पुरोहित ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि शहर में इस समय मांगलिक उत्सवों का दौर चल रहा है, ऐसे में अचानक स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत इलाज की सुविधा इन कैंपों में उपलब्ध रहेगी। शिविर में मरीजों का चेकअप कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि जनधन योजना के तहत आईडीबीआई बैंक द्वारा भी कैंप लगाया गया है, जिसमें दो दिन तक जीरो बैलेंस बैंक अकाउंट खोले जाएंगे। उन्होंने समाज के अधिकाधिक लोगों से शिविर का लाभ लेने की अपील की।
मेडिकल कैंप में डॉ. पुनीत व्यास, डॉ. अमित व्यास एवं भवर प्रजापत ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में जरूरतमंदों को निशुल्क दवा भी वितरित की गई।
*ये रहे मौजूद*
कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. एसएल हर्ष, डॉ. बसंती हर्ष, डॉ. विजयलक्ष्मी व्यास, ओम नारायण पुरोहित, डॉ. सोम नारायण पुरोहित, सरजू नारायण पुरोहित, घनश्याम बिस्सा, गोविन्द जोशी, लोकेश नारायण, मनीष पुरोहित, एडवोकेट सुरेश नारायण पुरोहित, राजेश शर्मा, अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद बीकानेर शाखा के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार व्यास, हरगोपाल चुरा, सूरज रंगा, जयगौपाल पुरोहित सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।