Share on WhatsApp

बीकानेर:कनिष्ठ सहायक निकला करोड़पति! एसीबी रेड में मिले 75 लाख नकद,किलो भर सोना-चांदी

बीकानेर:कनिष्ठ सहायक निकला करोड़पति! एसीबी रेड में मिले 75 लाख नकद,किलो भर सोना-चांदी

एसीबी की बड़ी कार्रवाई: कनिष्ठ सहायक के ठिकानों पर छापे, 75 लाख नकद और सोना-चांदी बरामद

बीकानेर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी ने शुक्रवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायतीराज विभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार (छींपा) के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की। एसीबी टीमों ने एक साथ 5 ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया।

सर्च के दौरान मातेश्वरी एन्कलेव स्थित घर से करीब 75 लाख रुपये नकद, जबकि अन्य ठिकानों से 1 किलो से अधिक सोना और करीब 2 किलो चांदी बरामद होने की पुष्टि हुई है।

एसीबी के अनुसार आरोपी के खिलाफ गोपनीय शिकायत मिली थी, सत्यापन में सामने आया कि उसने अपनी आय से 938 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की है।

यह कार्रवाई डीआईजी भुवन भूषण यादव के सुपरविजन में हुई, टीम का नेतृत्व एएसपी विनोद कुमार व एएसपी आशीष कुमार ने किया। छापेमारी बीकानेर शहर के साथ गांव पुनरासर और फलोदी के कानासर क्षेत्र में भी की गई। एसीबी का कहना है कि कार्रवाई अभी जारी है और आगे बड़े खुलासे संभव हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com