Share on WhatsApp

बीकानेर: इंस्टाग्राम स्टेटस बन गया आखिरी संदेश, युवक ने फांसी लगाकर दी जान

बीकानेर: इंस्टाग्राम स्टेटस बन गया आखिरी संदेश, युवक ने फांसी लगाकर दी जान

बीकानेर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हैरानी की बात यह है कि युवक ने अपनी मौत से ठीक पहले इंस्टाग्राम पर स्टेटस और पोस्ट डालकर सीधे तौर पर अपने ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराया।मृतक के पिता पेमाराम सुथार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनके पुत्र को उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोग लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। परेशान होकर युवक बीकानेर आकर रहने लगा, लेकिन आरोप है कि वहां भी उसे लगातार मानसिक दबाव में रखा गया।घटना वाली रात युवक ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा की, जिसमें उसने साफ लिखा कि वह अपनी पत्नी और ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठा रहा है। यह पोस्ट अब इस पूरे मामले में अहम सबूत बन सकती है।
पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर पत्नी प्रियंका सहित ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जेएनवीसी थाना पुलिस के जांच अधिकारी एसआई लक्ष्मण सिंह राठौड़ के अनुसार, युवक के सोशल मीडिया अकाउंट और मोबाइल फोन की जांच की जाएगी ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके।फिलहाल पुलिस यह जानने में जुटी है कि घटना की रात आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसने युवक को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com