Share on WhatsApp

बीकानेर:चिमनी से लगी आग ने उजाड़ा आशियाना, 23 बकरियां व 5 भेड़ें जलीं, झोपड़ी-बाड़ा राख

बीकानेर:चिमनी से लगी आग ने उजाड़ा आशियाना, 23 बकरियां व 5 भेड़ें जलीं, झोपड़ी-बाड़ा राख

बीकानेर ।नाल थाना क्षेत्र की रोही में देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक झोपड़ी में जल रही चिमनी से अचानक आग भड़क उठी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों ने झोपड़ी के साथ-साथ पशुओं के बाड़े को भी चपेट में ले लिया, जिससे पूरा ढांचा जलकर राख हो गया। हादसे में मदन नायक पुत्र मगाराम निवासी नाल बड़ी को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। पीड़ित के अनुसार आग में 23 बकरियों और 5 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक भेड़-बकरियां झुलसकर घायल हो गईं। आग की चपेट में झोपड़ी में रखा घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गया। इसमें राशन सामग्री, कपड़े, बर्तन, करीब 2000 रुपये नकद, एक साइकिल, दो चारपाइयां, पाजेब सहित अन्य सामान शामिल है।सूचना पर नाल पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं राजस्व विभाग की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार बृजलाल शर्मा, गिरदावर हरी नारायण सिंह तथा पटवारी संदीप पुरोहित ने नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की।घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह चिमनी से उठी चिंगारी को माना जा रहा है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन की ओर से पीड़ित को आर्थिक मदद दिलाने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com