Share on WhatsApp

बीकानेर: व्यस्ततम केईएम रोड पर अग्रवाल नमकीन भंडार में आग, दुकान में मिले घरेलू सिलेंडर

बीकानेर: व्यस्ततम केईएम रोड पर अग्रवाल नमकीन भंडार में आग, दुकान में मिले घरेलू सिलेंडर

बीकानेर। केईएम रोड स्थित अग्रवाल नमकीन भंडार में आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। यह क्षेत्र शहर का व्यस्ततम मार्ग माना जाता है, ऐसे में आग लगने से कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की दो गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं।
दमकल कर्मियों को दुकान के अंदर घरेलू गैस सिलेंडर भी मिले, जिन्हें सुरक्षा के लिहाज से बाहर निकाला जा रहा है ताकि बड़ा हादसा टाला जा सके।
*अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर उठे सवाल*
आसपास के लोगों ने बताया कि क्षेत्र रिहायशी इलाका होने के बावजूद यहां कई जगहों पर व्यावसायिक गतिविधियां अवैध रूप से संचालित की जा रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पहले भी यहां आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com