Share on WhatsApp

बीकानेर: बैंक में जमा नकदी निकली नकली,खाताधारक पर मामला दर्ज

बीकानेर: बैंक में जमा नकदी निकली नकली,खाताधारक पर मामला दर्ज

बीकानेर। शहर में जाली नोटों का गंभीर मामला सामने आया है। मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा में एक खाताधारक द्वारा जमा कराई गई नकदी में बड़ी संख्या में नकली नोट पाए जाने से बैंक प्रशासन में हड़कंप मच गया। बैंक की जांच में 200 रुपये के 177 नोट जाली निकले, जिनकी कुल कीमत 35 हजार 400 रुपये बताई गई है। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई शुरू करवाई।

बैंक शाखा प्रबंधक पुरुषार्थ पुरोहित की रिपोर्ट पर नया शहर थाना पुलिस ने आरोपी श्याम सुंदर बिश्नोई पुत्र मुखराम बिश्नोई, निवासी भूतनाथ मंदिर के पीछे, चुंगी चौकी, गजनेर रोड, बीकानेर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार घटना 2 फरवरी की है, जब आरोपी ने बैंक में अपने खाते में जमा कराने के लिए कुल 3 लाख 70 हजार 300 रुपये नकद प्रस्तुत किए थे।

बैंक में नियमित प्रक्रिया के तहत जब नोटों की मशीन से जांच की गई तो 200 रुपये के कई नोट संदिग्ध पाए गए। जांच पूरी होने पर कुल 177 नोट नकली निकलने की पुष्टि हुई। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने सभी जाली नोटों को जब्त कर बंद लिफाफे में सुरक्षित अभिरक्षा में रख लिया और पुलिस को आवश्यक दस्तावेज सौंपे।

नया शहर थानाधिकारी कविता पूनिया ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धारा 179 व 180 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच उप निरीक्षक कोहरसिंह को सौंपी गई है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि नकली नोट कहां से लाए गए और क्या इसके पीछे किसी बड़े गिरोह या नेटवर्क की भूमिका है। प्रारंभिक जानकारी में आरोपी को सरकारी कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com