Share on WhatsApp

बीकानेर: बैंक में जमा नकदी निकली नकली,खाताधारक पर मामला दर्ज

बीकानेर: बैंक में जमा नकदी निकली नकली,खाताधारक पर मामला दर्ज

बीकानेर । शहर में जाली नोटों को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में एक खाताधारक द्वारा जमा कराई गई नकदी में बड़ी संख्या में जाली नोट पाए गए, जिसके बाद बैंक प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।इस मामले में बैंक शाखा प्रबंधक पुरुषार्थ पुरोहित की रिपोर्ट पर नया शहर थाना पुलिस ने श्याम सुंदर नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार यह घटना 2 फरवरी की बताई जा रही है, जब आरोपी ने अपने खाते में 200-200 रुपये के नोट जमा करवाए थे।बैंक में नियमित जांच के दौरान नोट संदिग्ध पाए गए, जिसके बाद मशीनों से जांच कराई गई। जांच में कुल 177 नोट नकली निकले। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने नकदी जब्त कर पुलिस को सूचना दी और आवश्यक दस्तावेज भी पुलिस को सौंपे। नया शहर थानाधिकारी कविता पूनिया ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि आरोपी सरकारी कर्मचारी बताया जा रहा है।फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास नकली नोट कहां से आए और क्या इसके पीछे किसी बड़े गिरोह की भूमिका है। पुलिस को आशंका है कि यह मामला किसी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है, इसलिए जांच को गंभीरता से आगे बढ़ाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com