बीकानेर। मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र के रामपुरा में देर रात एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक काफी वर्षों से अपनी पत्नी से अलग रह रहा था, जिसे लेकर उसका ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था।
बताया जा रहा है कि देर रात हुए घटनाक्रम में जय सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी गली नंबर 7, रामपुरा बस्ती की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।मृतक के पिता राजेंद्र सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को राउंडअप किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। मामले की गहन जांच की जा रही है तथा पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी