Share on WhatsApp

बीकानेर :कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,स्मार्ट मीटर और चुनाव टालने पर जताया विरोध!!!

बीकानेर :कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,स्मार्ट मीटर और चुनाव टालने पर जताया विरोध!!!

बीकानेर। भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर शहर और देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने विश्नोई धर्मशाला से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

 

मार्च में अनूपगढ़ विधायक एवं जिला कांग्रेस प्रभारी शिमला नायक, पूर्व मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला, गोविंदराम मेघवाल, भंवरसिंह भाटी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत और देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

पूर्व मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से निकाय और पंचायत चुनाव टाल रही है और स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता की जेब पर डाका डाल रही है। इसी के विरोध में कांग्रेसजनों ने मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज करवाया।

 

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रतीकात्मक रूप से स्मार्ट मीटर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com