Share on WhatsApp

बीकानेर: केजरीवाल को क्लीन चिट पर कांग्रेस का हमला, कस्वा बोले संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं

बीकानेर: केजरीवाल को क्लीन चिट पर कांग्रेस का हमला, कस्वा बोले संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं

बीकानेर। पंचायत राज व नगर निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पंचायती राज एवं नगरीय निकाय सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति और बूथ स्तर पर मजबूती के निर्देश दिए गए।

सम्मेलन में चूरू सांसद राहुल कस्वा, तथा पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद रहे।इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में सांसद कस्वा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को क्लीन चिट मिलने के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को जेल में रखना लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। अदालत की टिप्पणियों से स्पष्ट है कि जांच एजेंसियों, विशेषकर सीबीआई का दुरुपयोग किया गया। सीबीआई सरकार के टूल की तरह काम कर रही है। इससे आमजन का संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास कमजोर हुआ है।कस्वा ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को संसद से लेकर सड़क तक उठाएगी।राजस्थान सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कमजोर सरकारें कोर्ट का सहारा लेती हैं। स्थानीय निकाय व पंचायत चुनावों की तारीख तय नहीं होने से ग्राम पंचायतों का विकास प्रभावित हो रहा है। । दो वर्ष बीतने के बाद भी सरकार के पास कोई स्पष्ट विजन नहीं है। चुनाव की तारीख घोषित होते ही जनता जवाब देगी।सम्मेलन में वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों के मद्देनजर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com