Share on WhatsApp

बीकानेर :मुख्य न्यायाधीश गवई आज बीकानेर में, संविधान के 75 वर्ष पर होगा विशेष आयोजन

बीकानेर :मुख्य न्यायाधीश गवई आज बीकानेर में, संविधान के 75 वर्ष पर होगा विशेष आयोजन

बीकानेर। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई शनिवार को बीकानेर पहुंचेंगे। वे बार एसोसिएशन बीकानेर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह आयोजन महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय परिसर में होगा, जिसमें संविधान के 75 वर्ष पूरे होने और संविधान निर्माण में डॉ. भीमराव आंबेडकर की भूमिका पर विशेष चर्चा होगी।

 

मुख्य न्यायाधीश गवई इस अवसर पर ई-कोर्ट प्रोजेक्ट और नालसा (राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण) की गतिविधियों की भी समीक्षा करेंगे।

 

*तैयारियों का किया गया निरीक्षण*

 

आगामी दौरे को लेकर शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश अतुल कुमार सक्सेना, कलेक्टर नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष विवेक शर्मा, कार्यक्रम संयोजक अशोक प्रजापत, कमल सिपानी, विजयपाल बिश्नोई, संजय रामावत, रामरतन गोदारा, हेमाराम चौधरी, वरुण शर्मा और अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 

*16 विभाग लगाएंगे प्रदर्शनी*

 

अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) रमेश देव ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर 16 विभागों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें न्याय व्यवस्था से जुड़ी गतिविधियों और योजनाओं की झलक पेश की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com