Share on WhatsApp

बीकानेर: गटर में गड्डियां…सीवरेज से निकली 500-500 के नोट, लूटने की लगी होड़

बीकानेर: गटर में गड्डियां…सीवरेज से निकली 500-500 के नोट, लूटने की लगी होड़

बीकानेर। शहर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। अंत्योदय नगर स्थित सार्वजनिक पार्क के पास बने टॉयलेट के बाहर खुले पड़े सीवरेज चैम्बर में 500-500 रुपए के नोट नजर आते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। देखते ही देखते वहां नोट निकालो अभियान शुरू हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही किसी ने चैम्बर में नोट पड़े होने की सूचना दी, लोग हाथ डाल-डालकर गंदे पानी से नोट निकालने लगे। कुछ ही देर में करीब 15 फीट दूर एक और बड़े सीवरेज चैम्बर का ढक्कन खोला गया तो वहां भी 500-500 के नोट तैरते नजर आए।लोगों ने बिना देर किए नोटों को सीवरेज से निकालकर साफ पानी से धोना शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ युवकों के बाइक पर कट्टे में नोट भरकर ले जाने की भी चर्चा है।
सूचना मिलने पर मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को रोकते हुए 500 के नोट कब्जे में लिए। वहां मौजूद कई लोगों ने सीवरेज से निकाले गए नोट पुलिस को सौंप दिए।थाना पुलिस के अनुसार, यह टॉयलेट नेहरू पार्क और ईएसआई अस्पताल के बीच अंत्योदय नगर जाने वाले मार्ग पर स्थित है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि नोट असली हैं या नकली। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि ये नोट सीवरेज में कैसे पहुंचे और किसने डाले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com