बीकानेर।केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 9वां केंद्रीय बजट पेश कर दिया है। इसे लेकर सत्ता पक्ष यानी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। भाजपा नेता इसे आशाओं का बजट बता रहे हैं। आइए जानते हैं बजट पेश होने के बाद किस नेता ने क्या कहा है?
*महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने वाला बजट है – सिद्धि कुमारी*
बीकानेर पूर्व विधानसभा विधायक सिद्धि कुमारी ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं के हितों का अच्छे से ध्यान रखा है महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने वाला बजट है आज बजट के दिन सरकार ने देश की आधी आबादी यानी महिलाओं और छात्राओं के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है हम सब जानते हैं कि हमारे देश मे बहुत सी लड़कियां पढ़ने बहुत तेज होती हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई अक्सर प्रतिभा की कमी से नही बल्कि घर से दूर रहने की सुरक्षित जगह न मिलने की वजह से रुक जाती है इसी बड़ी समस्या को समझते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज ऐलान किया कि अब देश के हर जिले मे उच्च शिक्षा संस्थानो के लिए खास तौर पर गर्ल्स हॉस्टल बनाए जाएंगे यह खबर उन लाखो परिवारों के लिए राहत लेकर आई है जो अपनी बेटियों को बाहर पढ़ाना तो चाहते हैं लेकिन सुरक्षा की चिंता मे पीछे हट जाते थे। पढ़ाई के साथ-साथ जो महिलाएं अपना छोटा-मोटा काम करती है या स्टार्टअप चलाती हैं उनके लिए भी बजट में एक कमाल की घोषणा हुई है। सरकार ने ‘शी मार्ट्स’ (SHE Marts) शुरू करने का फैसला किया है। ये ऐसे बाजार या प्लेटफॉर्म होंगे जहा सिर्फ महिला उद्यमी, स्वयं सहायता समूह और महिला कारीगर अपना सामान बेच सकेंगी अब इन मार्ट्स के जरिए महिलाए सीधे ग्राहकों से जुड़ेंगी और अपनी मेहनत का पूरा पैसा खुद कमाएंगी।
*बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास* ने कहा कि बजट 2026–27 के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि हमारी सरकार का दृढ़ संकल्प औरृ सुविचारित कार्ययोजना है। यह बजट भारत के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक निर्णायक कदम है, जो समावेशी विकास, सशक्तिकरण और सतत प्रगति का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है।मैन्युफैक्चरिंग से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक, स्वास्थ्य से लेकर पर्यटन तक, ग्रामीण विकास से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक, खेलों से लेकर तीर्थ स्थलों तक, यह बजट भारत की बहुआयामी क्षमताओं को नई ऊर्जा देने वाला है। युवाओं के लिए रोजगार और नवाचार के अवसर, महिलाओं के लिए सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता, तथा किसानों के लिए समृद्धि और स्थायित्व, इन सभी को सशक्त आधार देने की स्पष्ट झलक इस बजट में दिखाई देती है।इस दूरदर्शी, जनकल्याणकारी और राष्ट्रनिर्माण को समर्पित बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हार्दिक अभिनंदन एवं आभार। यह बजट निश्चय ही नए भारत के निर्माण एवं विकसित भारत की आधारशिला सिद्ध होगा।
*भाजपा नेता एडवोकेट अशोक* बोबरवाल ने बताया कि आज केंद्र सरकार का बजट केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण ने पेश किया महिला वित मंत्री द्वारा 9वीं बार बजट प्रस्तुत किया निश्चित रूप से दूरगामी सोच के साथ बनाया गया स्वागत योग्य बजट है ।
आज पेश किए गए इस बजट में सभी वर्गों को ध्यान में रखकर गरीब कल्याण, महिलाओं, किसानों, आदिवासियों, मध्यम वर्गीय कर्मचारियों, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सहित व्यापारियों सहित सबकी मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर पेश किया गया बजट है। बजट में देश के आधारभूत संरचना को मजबूती देने के साथ स्वस्थ, पोषण, शिक्षा, गरीब कल्याण, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेश, कोशल विकास , वरिष्ठ नागरिक, समेत मध्यम वर्ग का पूरा ध्यान रखा गया है। बजट में टूरिज्म को बढ़ावा देने संबंधी प्रावधान रखे गए हैं जिसका अधिकतम लाभ राजस्थान को मिलने वाला है। गृह और रक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रयास किया गया है जो निश्चित रूप से सराहनीय योग्य है।युवाओ के लिए पाथवे बनाने का निर्णय स्वागत योग्य है इसका संयुक्त अधिकतम लाभ बीकानेर सहित राजस्थान के जिलों को मिलेगा आयुर्वेद के विकास में तीन नए एम्स खोलने की घोषणा का अभिनंदनीय है जीएसटी के सरलीकरण के दूरगामी विचारधारा के साथ पेश किए गए इस बजट की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है।बजट में आम आयकर दाताओ के आयकर में भी नए स्लैब करने का विषय पर एक माह में तय होगा वह निश्चित रूप से सराहनीय है मैं इस बजट को स्वागत योग्य मानते हुवे प्रशंसा करता हूं।
*ये बजट गांव और गरीब की, कृषि और किसान की तस्वीर तथा तकदीर बदलने वाला बजट है मोदी सरकार का किसानों के लिए बहुत बड़ा तोहफा है– श्याम पंचारिया*
बीकानेर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा यह बजट केवल आंकड़ों का बजट नहीं है बल्कि भारत के उज्ज्वल भविष्य का रोडमैप है वर्ष 2026-27 का बजट गांव और गरीब की, कृषि और किसान की तस्वीर तथा तकदीर बदलने वाला बजट है भारतीय कृषि विकसित बने और किसान आत्मनिर्भर हों इसके लिए बजट में कृषि तथा संबद्ध क्षेत्र हेतु 1,62,671 करोड़ का प्रावधान किया है किसानो के लिए AI एग्री टूल की शुरुआत कृषि क्षेत्र में तकनीक के समावेश से उत्पादन बढ़ान मे मदद करेगी ये मोदी सरकार का किसानों के लिए बहुत बड़ा तोहफा है किसान, युवा, महिलाएं मुझे लगता है कि किसी को भी नजरअंदाज नहीं किया गया है सभी क्षेत्रों को बजट में पूरी तरह से शामिल किया गया है ये स्वागत योग्य बजट है यह आशाओं का बजट है यह एक दूरदर्शी बजट है जो शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचे, रेलवे और पर्यटन विकास पर केंद्रित ह यह बजट वित्तीय समृद्धि की नींव रखेगा।
*आत्मनिर्भर और विकसित भारत सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि सरकार का स्पष्ट संकल्प है– मनीष सोनी*
बीकानेर भाजपा मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता का बजट है यह बजट साबित करता है कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि सरकार का स्पष्ट संकल्प है इस बजट में मध्यमवर्गीय परिवार के साथ ही हर वर्ग का ध्यान रखा गया है वर्ष 2047 में विकसित भारत के आधारभूत ढांचे की परिकल्पना इस बजट में की गई है किसान, मजदूर, महिला और युवा इन चारों वर्गों का बजट में पूर्ण रूप से ध्यान रखा गया है।
*बजट से स्पष्ट है कि भारत वैश्विक आर्थिकी में अपनी भूमिका और भी बड़ी करने जा रहा है– पंकज अग्रवाल*
बीकानेर भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री पंकज अग्रवाल ने कहा कि बजट में मां लक्ष्मी का आशीर्वाद है यह भारत के युवाओं को आत्मनिर्भरता, किसानों को अधिक आय, नारी शक्ति को सम्मान व स्वाभिमान तथा विशेष रूप से मध्यम एवं निम्न आय वर्ग को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करने वाला बजट है प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया ने एक नया और सशक्त भारत देखा है इस बजट से स्पष्ट है कि भारत वैश्विक आर्थिकी में अपनी भूमिका और भी बड़ी करने जा रहा है।