Share on WhatsApp

बीकानेर : फास्टैग को लेकर बड़ा सवाल, घर में खड़ी कार से कट गया टोल टैक्स

बीकानेर : फास्टैग को लेकर बड़ा सवाल, घर में खड़ी कार से कट गया टोल टैक्स

बीकानेर। फास्टैग सिस्टम की पारदर्शिता और सुरक्षा को लेकर एक चौंकाने वाला मामला बीकानेर से सामने आया है। आंबेडकर कॉलोनी निवासी हासम अली की कार बुधवार रात घर के गैरेज में खड़ी थी, लेकिन उसी रात उत्तरप्रदेश के उमापुर टोल प्लाजा पर फास्टैग के जरिए 80 रुपये का टोल शुल्क कट गया।

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि यह रकम रात करीब 2 बजे महज दो मिनट के भीतर दो बार कटने की सूचना मोबाइल पर आई।

सुबह मैसेज देखा तो रह गए दंग

वाहन हासम अली की बहन यासमीन के नाम पर रजिस्टर्ड है और फास्टैग भी उन्हीं के मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ है। रात में टोल कटने का मैसेज तो आ गया था, लेकिन परिवार ने इसे सुबह देखा।

मैसेज पढ़ते ही सभी चौंक गए, क्योंकि उस दौरान कार घर में ही मौजूद थी और कहीं बाहर नहीं गई थी।

*साइबर थाने में दी शिकायत*

घटना के बाद हासम अली ने इसे गंभीर तकनीकी गड़बड़ी या फास्टैग के गलत इस्तेमाल की आशंका जताई है। उन्होंने पूरे मामले को लेकर साइबर थाने में शिकायत दर्ज करवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

*पहले भी उठ चुके हैं सवाल*

फास्टैग से बिना वाहन गुजरे टोल कटने की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। बावजूद इसके अब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।पीड़ित परिवार का कहना है कि यदि घर में खड़े वाहन से भी टोल कट सकता है, तो फास्टैग सिस्टम पर लोगों का भरोसा डगमगाना स्वाभाविक है।फिलहाल मामले में साइबर थाना और संबंधित टोल एजेंसी की जांच व कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com