बीकानेर। श्री डूंगरगढ़ से गुजर रहे नेशनल हाईवे-11 पर शनिवार को एक अजीबो-गरीब और डरावना मंजर देखने को मिला, जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने राहगीरों पर धावा बोल दिया। देखते ही देखते शांत हाईवे चीख-पुकार में बदल गया।कार में सवार पति-पत्नी और एक बाइक सवार अचानक इस हमले की चपेट में आ गए। मधुमक्खियों के डंक से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे, लेकिन झुंड इतना आक्रामक था कि कुछ ही सेकंड में हालात बेकाबू हो गए।इसी बीच, एक पिकअप चालक ने फरिश्ता बनकर एंट्री की। उसने बिना समय गंवाए तिरपाल निकालकर घायलों को ढक दिया और उन्हें मधुमक्खियों के हमले से बचाया। उसकी सूझबूझ ने बड़ी अनहोनी को टाल दिया।सूचना मिलते ही एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को सुरक्षित श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।इस अनोखी घटना ने कुछ देर के लिए हाईवे को खौफ के रास्ते में बदल दिया, लेकिन पिकअप चालक की सूझबूझ और समय पर मिली मदद ने पति-पत्नी व बाइक सवार को बचा लिया।