
बीकानेर।रामपुरा में बन रहे पुल निर्माण में घटिया सामग्री, हो रही देरी को लेकर स्थानीय निवासियों ने टायर जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लालगढ़ रेल्वे स्टेशन के रेल्वे क्रॉसिंग पर रामपुरा में रेल्वे ब्रिज का निर्माण कार्य पिछले काफी समय से जारी है निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। जिसके कारण क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 25 सितम्बर को निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिर गया था और इसकी चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए थे।पुल के निर्माण में तय मानकों की अनदेखी की गई है जिसके चलते जानमाल का नुकसान हो सकता है।प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि उक्त ब्रिज के निर्माण कार्य की जांच करवाई जाए और वर्तमान में कार्य कर रही फर्म को इतनी बड़ी लापरवाही करने के कारण ब्लैक लिस्टेड कर आम जन की सुरक्षा से खिलवाड़ को रोका जाए। प्रदर्शन करने वालों में प्रमोद विश्नोई,सुनील भादू , रामेश्वर विश्नोई, पवन शर्मा, लक्ष्य यादव, अकबर खान, विष्णु विश्नोई हसन डीडवाना, मनोज पूनिया, प्रेम विश्नोई, आदि शामिल थे।