बीकानेर। एसपीएमसी सर्किल के पास रविवार रात दो गाड़ियों की टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि कार सवार गुस्साए युवकों ने एक युवक पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि कल देर रात करीब साढ़े दस बजे दोनों वाहनों की भिड़ंत के बाद कहासुनी हुई और मामला मारपीट में बदल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक गाड़ी में सवार युवकों ने दूसरी गाड़ी के युवक को सड़क पर पकड़ लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। युवक बचने के लिए इधर-उधर भागता रहा, लेकिन हमलावर उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटते रहे। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।घटना के दौरान कुछ अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया, जिसके बाद हमलावर वहां से हटे।