Share on WhatsApp

बीकानेर: युवक ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत

बीकानेर: युवक ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत

बीकानेर।सदर थाना क्षेत्र के सुभाषपुरा इलाके में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। युवक ने देसी पोटाश पिस्टल का इस्तेमाल करते हुए अपने सिर में गोली चला ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान कुंदन कुमार प्रजापत के रूप में हुई है। घटना के वक्त परिवार के सदस्य एक शादी समारोह में गए हुए थे, जिससे वह घर में अकेला था। इसी दौरान उसने पहली मंजिल पर बने कमरे में यह कदम उठा लिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके से हथियार भी बरामद कर लिया गया है। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक मानसिक तनाव से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि वह पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com