Share on WhatsApp

बीकानेर:फैक्ट्री से घर लौट रहे युवक को वाहन ने कुचला, पीबीएम में इलाज के दौरान तोड़ा दम

बीकानेर:फैक्ट्री से घर लौट रहे युवक को वाहन ने कुचला, पीबीएम में इलाज के दौरान तोड़ा दम

बीकानेर । बीछवाल थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सुरेश सैनी पुत्र रामचंद्र सैनी निवासी टिकनारी पातेपुर, समस्तीपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुरेश सैनी भीखाराम चांदमल फैक्ट्री के पास स्थित फैक्ट्री से अपनी ड्यूटी खत्म कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान बीकाजी फैक्ट्री के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल सुरेश को तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बीछवाल थाना पुलिस ने मृतक की बहन की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com