बीकानेर। एक महिला का पर्स, मोबाइल चोरी करना को एक युवक को महंगा पड़ गया। दरअसल शनिवार शाम को , पर्स,मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को लोगो ने धर दबोचा। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। लोगों ने उस पर जमकर थप्पड़ बरसाए। इसके बाद घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को भीड़ के चंगुल से युवक को मुक्त कराया और उसे हिरासत में ले लिया गया। थाने पर उससे पूछताछ की जा रही है। दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र में पाबू पाठशाला के पास इस युवक ने पास से गुजर रही एक महिला का आरोपी युवक ने पर्स छीनकर भाग गया।कुछ देर बाद आसपास मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी किया हुआ पर्स भी बरामद कर लिया गया। कोतवाली पुलिस ने युवक के पास से बरामद पर्स महिला को वापस सौंप दिया। आरोपी युवक की पहचान हरिजन बस्ती निवासी विकी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।