Share on WhatsApp

बीकानेर: ढाणी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

बीकानेर: ढाणी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

बीकानेर। जिले के पूगल क्षेत्र की ग्राम पंचायत आडूरी के चक 2 KWM स्थित एक ढाणी में मंगलवार दोपहर अचानक आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। आग उस समय लगी जब घर के सदस्य खेत में फसल कटाई के काम में व्यस्त थे। पीछे से झोंपड़े और छप्पर में आग भड़क उठी और देखते ही देखते आग ने पूरी ढाणी को अपनी चपेट में ले लिया।इस हादसे में दीपसिंह पुत्र चीम सिंह राजपूत के घर में रखा सोने-चांदी का कीमती सामान, नगदी, अनाज और अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ भी बचाया नहीं जा सका।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। झोंपड़े में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया।ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। इससे ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली।फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि तेज गर्मी या किसी अन्य कारण से यह हादसा हुआ हो सकता है, लेकिन वास्तविक कारणों की जांच अभी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com