बीकानेर। भारतीय नव वर्ष समारोह समिति, बीकानेर महानगर की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में शहर में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। समिति के अध्यक्ष गणेश बोथरा ने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से विक्रम संवत 2083 का शुभारंभ होगा, जिसे भारतीय नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष नव वर्ष को “समाजोत्सव” के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों की भागीदारी रहेगी। 4 से 10 मार्च तक शहर के विभिन्न मोहल्लों में स्नेह मिलन, नुक्कड़ बैठकें, सजावट और दीप प्रज्वलन जैसे कार्यक्रम होंगे।
समिति कार्यालय का उद्घाटन 7 मार्च को शाम 6:15 बजे असोदा भवन, गोकुल सर्किल में सुंदरकांड पाठ के साथ होगा। वहीं 19 मार्च को एमएम ग्राउंड से जूनागढ़ तक भव्य धर्मयात्रा निकाली जाएगी। समिति ने शहरवासियों से घरों पर भगवा ध्वज लगाने और धर्मयात्रा में शामिल होने की अपील की है।