Share on WhatsApp

बीकानेर: कोर्ट कक्ष में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, न्यायालय की गरिमा भंग करने का मामला दर्ज

बीकानेर: कोर्ट कक्ष में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, न्यायालय की गरिमा भंग करने का मामला दर्ज

बीकानेर। ग्राम न्यायालय परिसर में कोर्ट कक्ष के अंदर वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में सेशन कोर्ट में तैनात गार्ड ने सदर थाने में रिपोर्ट दी है।
पुलिस के अनुसार सेशन कोर्ट के होमगार्ड मनीष पारीक ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के ग्राम न्यायालय बीकानेर के न्यायालय कक्ष में अन्य व्यक्तियों के साथ अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया। इसके बाद जानबूझकर कोर्ट कक्ष के अंदर वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
रिपोर्ट में बताया गया है कि इस तरह का कृत्य कर आरोपियों ने न्यायालय की गरिमा भंग करने का प्रयास किया है और आमजन के बीच न्यायपालिका की छवि को प्रभावित करने की कोशिश की है।
ज्ञात रहे कि वायरल हुए वीडियो में दो युवक कोर्ट कक्ष के अंदर नजर आ रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com