Share on WhatsApp

बीकानेर: लक्ष्मीनाथ घाटी में 14 इंच पाइप फूटी, गलियां बनी दरिया

बीकानेर: लक्ष्मीनाथ घाटी में 14 इंच पाइप फूटी, गलियां बनी दरिया

बीकानेर शहर के लक्ष्मीनाथ घाटी इलाके में मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पेयजल आपूर्ति की 14 इंच की मुख्य पाइपलाइन अचानक फट गई। देखते ही देखते सड़कों पर पानी का तेज बहाव ऐसा दौड़ा मानो किसी नदी में उफान आ गया हो।
पाइपलाइन फूटने से आसपास की गलियां मिनी नदी में तब्दील हो गईं और पानी घरों के भीतर तक घुस गया। कई घरों में रखा सामान भीग गया, जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह-सुबह इस अप्रत्याशित ‘जल हमले’ ने लोगों को संभलने का मौका तक नहीं दिया।स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ ही पलों में पूरा इलाका पानी-पानी हो गया और तेज बहाव के कारण हालात बाढ़ जैसे नजर आने लगे। सूचना मिलते ही जलदाय विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद लीकेज को काबू में किया।गौरतलब है कि इसी इलाके में कुछ महीने पहले भी पाइपलाइन टूटने की घटना सामने आ चुकी है, जिससे जलदाय विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com