Share on WhatsApp

रिडमलसर चौराहे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर ने पिकअप को घसीटकर दुकान में घुसाया, सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर

रिडमलसर चौराहे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर ने पिकअप को घसीटकर दुकान में घुसाया, सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर

बीकानेर:जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित रिडमलसर चौराहे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि अलग-अलग दिशाओं से आ रहे वाहनों की टक्कर के बाद तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर पिकअप को घसीटते हुए पास की दुकान के अंदर तक ले गया।हादसे के दौरान सड़क किनारे खड़े लक्ष्मणराम दोनों वाहनों की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।सामने आए फुटेज में नजर आ रहा है कि तिराहे से निकल रही पिकअप को ट्रेलर ने टक्कर मारी। टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई और ट्रेलर उसे काफी दूर तक घसीटता रहा। उसी समय वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा और भी भयावह हो सकता था।क्षेत्रवासियों का आरोप है कि रिडमलसर चौराहे पर न तो स्पीड ब्रेकर है और न ही कोई चेतावनी संकेत। उनका कहना है कि यहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कई बार संबंधित विभाग को ज्ञापन देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच की जिम्मेदारी एएसआई जयप्रकाश को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com