लापरवाही: अंबेडकर सर्किल पर निजी इमारत पर उल्टे फहरा दिए तिरंगे
बीकानेर।स्वतंत्रता दिवस के 75 वर्ष पूरे होने पर देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। हर घर तिरंगा फहराया जा रहा है। बीकानेर के अंबेडकर सर्किल पर एक निजी इमारत पर उल्टा ध्वजारोहण कर दिया। अंबेडकर सर्किल पर स्थित एसबीआई बैंक उसके पास स्थित एक इमारत पर उल्टे तिरंगे फेहरा दिए। वहां मौजूद लोगों ने समाजसेवी व पूर्व पार्षद आदर्श शर्मा को दी। शर्मा ने इसकी जानकारी कोटगेट थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोटगेट थाना पुलिस ने झंडे को उतारकर ससम्मान आरोहण किया। मौके पर पहुंचे पार्षद आदर्श शर्मा ने बताया कि लोगों को राष्ट्रीय ध्वज फहराते समय सचेत और जागरूक रहना चाहिए। देश के सम्मान के प्रतीक तिरंगे का अपमान नहीं होना चाहिए और उसे सम्मान के साथ जनता को बांटने के साथ जनता को भी तिरंगा लगाने की प्रक्रिया बतानी चाहिए।