Share on WhatsApp

बीकानेर: मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित संपत्तियों पर कार्रवाई, 1.41 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

बीकानेर: मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित संपत्तियों पर कार्रवाई, 1.41 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

बीकानेर। मादक पदार्थ तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 41 लाख 85 हजार रुपये मूल्य की संपत्तियों को फ्रीज कराया है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत की गई।एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ना है। इसी क्रम में सदर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर मुराद अली से जुड़े परिवार की करीब एक करोड़ रुपये की संपत्तियां फ्रीज की गई हैं। इनमें भुट्टों का बास स्थित मकान और राजीव नगर का भूखंड शामिल है।इसके अलावा पूनमचंद और प्रेमसुख बिश्नोई से संबंधित संपत्तियों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि इससे पहले रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में भी ऑपरेशन नीलकंठ के तहत अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों को फ्रीज किया जा चुका है। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने कहा कि नशा तस्करी से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क को कमजोर किया जा सके।

 

*बाइट मृदुल कच्छावा जिला पुलिस अधीक्षक।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com