Share on WhatsApp

बीकानेर: नगर निकाय चुनाव में AAP की एंट्री, 80 वार्डों में उतारेगी उम्मीदवार

बीकानेर: नगर निकाय चुनाव में AAP की एंट्री, 80 वार्डों में उतारेगी उम्मीदवार

बीकानेर। नगर निकाय चुनाव की रणभेरी बजते ही आम आदमी पार्टी ने बीकानेर की सियासत में बड़ा दांव चल दिया है। पार्टी ने घोषणा की है कि वह नगर निगम के सभी 80 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके साथ ही पार्टी ने जनता से अपने बीच के मजबूत, ईमानदार और सक्रिय चेहरों को चुनाव मैदान में उतारने का आह्वान किया है।राजस्थान प्रदेश सह-प्रभारी त्रिलोक दीप ने कहा कि यह चुनाव केवल पार्षद चुनने का नहीं, बल्कि अगले पांच वर्षों के लिए वार्ड की दिशा और दशा तय करने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ऐसे उम्मीदवारों की तलाश में है जो जनता के बीच रहते हों, स्थानीय समस्याओं को समझते हों और उनके समाधान के लिए संघर्ष करने का जज्बा रखते हों।पार्टी का स्पष्ट संदेश है कि टिकट किसी बड़े नाम या राजनीतिक परिवार को नहीं, बल्कि वार्ड के उन लोगों को मिलेगी जिन्होंने जनता के बीच रहकर काम किया है। इसी रणनीति के तहत संगठन ने चुनावी तैयारियां तेज करते हुए जिला चुनाव समिति का गठन भी कर दिया है।जिलाध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़ ने कहा कि हर वार्ड को ऐसा प्रतिनिधि चाहिए जो चुनाव जीतने के बाद भी जनता के बीच मौजूद रहे। वहीं जिला महासचिव प्रो. सलवीर समेजा ने युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं से आगे आकर राजनीति में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।अब देखना यह है कि बीकानेर नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी का 80 वार्डों में उम्मीदवार उतारने का दावा पार्टी को कितना राजनीतिक फायदा दिलाता है और बीकानेर की चुनावी तस्वीर में कितना बदलाव लाता है।

*बाइट त्रिलोक दीप,राजस्थान प्रदेश सह-प्रभारी,आम आदमी पार्टी*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com