Share on WhatsApp

बीकानेर: जेल की सलाखों के पीछे रची एसआई भर्ती परीक्षा में सेंध की साजिश, फर्जी प्रवेश पत्र ने खोल दी पोल

बीकानेर: जेल की सलाखों के पीछे रची एसआई भर्ती परीक्षा में सेंध की साजिश, फर्जी प्रवेश पत्र ने खोल दी पोल

बीकानेर ।एसआई /प्लाटून कमांडर भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने भर्ती प्रक्रिया की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्मैक तस्करी के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने फर्जी एडमिट कार्ड के जरिए भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की कोशिश की, लेकिन उसकी यह चालाकी आखिरकार उसी पर भारी पड़ गई। मामले की जांच कर रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह ने बताया कि बीकानेर के मालासर निवासी संदेश सिद्ध एनडीपीएस प्रकरण में गिरफ्तार होकर न्यायिक प्रक्रिया का सामना कर रहा है। आरोपी ने एस आई भर्ती परीक्षा का फर्जी एडमिट कार्ड तैयार करवाकर न्यायालय से जमानत लेने और फरार होने की रणनीति बनाई थी। हालांकि न्यायालय ने उसे जमानत देने के बजाय पुलिस अभिरक्षा में शारीरिक परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी।जब आरोपी पुलिस अभिरक्षा में पुलिस भर्ती ग्राउंड पहुंचा तो भर्ती अधिकारियों के सामने उसके दस्तावेजों को लेकर संशय पैदा हुआ। काफी देर तक दस्तावेजों की जांच और सत्यापन चलता रहा। गहन पूछताछ में आखिरकार यह खुलासा हुआ कि आरोपी द्वारा प्रस्तुत किया गया एसआई भर्ती का एडमिट कार्ड फर्जी था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब पेपर लीक, दस्तावेजों में हेराफेरी और भर्ती प्रक्रिया में धोखाधड़ी से जुड़े पहलुओं पर अलग से एफआईआर दर्ज कर घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई हैं।

 

*बाइट चक्रवर्ती सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,बीकानेर।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com