Share on WhatsApp

बीकानेर:पहले सामान खरीदा, फिर दिए बिना पैसे हुए फरार, तीन युवकों की हरकत कैमरे में कैद

बीकानेर:पहले सामान खरीदा, फिर दिए बिना पैसे हुए फरार, तीन युवकों की हरकत कैमरे में कैद

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक दुकान से सामान खरीदने के बहाने आए तीन युवक करीब 15 हजार रुपये का सामान लेकर बिना भुगतान किए फरार हो गए। घटना के बाद दुकानदार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवक बाइक पर सवार होकर दुकान पर पहुंचे और विभिन्न सामान खरीदा। सामान पैक करवाने के बाद उन्होंने भुगतान करने की बात कही, लेकिन मौका मिलते ही बिना पैसे दिए वहां से फरार हो गए। दुकानदार के अनुसार युवकों द्वारा ले जाए गए सामान की कीमत करीब 15 हजार रुपये है।

पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकानदार मनीष पडिहार ने फुटेज जारी करते हुए पुलिस से आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। मनीष का कहना है कि इलाके में इस तरह की वारदातें पहले भी हो चुकी हैं, जिससे व्यापारियों में चिंता का माहौल है। उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई कर ऐसे बदमाशों पर अंकुश लगाने की मांग की है। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com