- बीकानेर के लूणकरणसर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। हाइवे पर स्थित हरियासर टोल प्लाजा की लेन नंबर-01 पर टोल कर्मियों से मारपीट और तोड़फोड़ की वारदात हुई। जानकारी के अनुसार तीन अज्ञात लोग दो गाड़ियों में सवार होकर टोल प्लाजा पहुंचे और कर्मचारियों से गाली-गलौज शुरू कर दी।
विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने टोल कर्मियों के साथ मारपीट कर दी, जिसमें टोल स्टाफ को गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद हमलावरों ने मौके पर खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की और आग लगाने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ने पर टोल प्लाजा मैनेजर मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला।घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टोल कर्मचारी और कुछ युवक लाठी-डंडों के साथ आपस में उलझते दिखाई दे रहे हैं। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।