Share on WhatsApp

बीकानेर: हर बार कुर्सी थोड़े ही मिलती रहेगी, मदन राठौड़ के वसुंधरा राजे पर दिए बयान से गरमाई सियासत

बीकानेर: हर बार कुर्सी थोड़े ही मिलती रहेगी, मदन राठौड़ के वसुंधरा राजे पर दिए बयान से गरमाई सियासत

बीकानेर: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर दिया गया बयान सियासी हलकों में खासा चर्चा का विषय बन गया। दरअसल प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ बीकानेर के दौरे पर हैं।इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सक्रियता और भूमिका को लेकर सवाल पूछा गया तो। राठौड़ ने कहा कि वसुंधरा राजे के सभी काम हो रहे हैं और यह कहना गलत है कि उनके काम नहीं हो रहे। उन्होंने कहा, अभी मेरी वसुंधरा राजे से बात हुई है।
मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर राठौड़ ने कहा कि हर बार कोई मुख्यमंत्री नहीं बनता। उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनकी कुर्सी कैसे गई, वे आज भी पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।हर बार कुर्सी थोड़े ही मिलती रहेगी। प्रदेशाध्यक्ष की इस एक लाइन ने सियासी गलियारों में चर्चाओं का पारा बढ़ा दिया।
दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी पहले एक सभा में मंच से अपनी कुर्सी जाने की बात कह चुकी हैं। ऐसे में राठौड़ की टिप्पणी को उसी संदर्भ से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने राजस्थानी कहावत के जरिए भी बात को समझाने की कोशिश की, जिसे पार्टी में पद और जिम्मेदारियों के बदलते समीकरणों के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।प्रदेशाध्यक्ष ने राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर कहा कि प्रक्रिया जारी है और जल्द ही चरणबद्ध तरीके से जिम्मेदारियां दी जाएंगी। वहीं राष्ट्रीय राजनीति पर बोलते हुए उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका जनाधार खिसक रहा है और तृणमूल कांग्रेस का शासन ज्यादा दिन नहीं टिकेगा।
राठौड़ ने असम में भाजपा की दो-तिहाई बहुमत से जीत का दावा किया, जबकि तमिलनाडु में एआईएडीएमके के साथ चुनाव लड़कर जीत हासिल करने की बात कही। हालांकि पूरे दौरे में सबसे ज्यादा सुर्खियां हर बार कुर्सी थोड़े ही मिलती रहेगी वाली टिप्पणी ने बटोरी हैं, जिसने राजस्थान भाजपा की सियासत में नई अटकलों को जन्म दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com