Share on WhatsApp

बीकानेर: कृषि मंडी में लूट की वारदात का खुलासा, मुनीम ही निकला लूट का मास्टर माइंड

बीकानेर: कृषि मंडी में लूट की वारदात का खुलासा, मुनीम ही निकला लूट का मास्टर माइंड

बीकानेर। कृषि मंडी में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। मामले में चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है, जहां फर्म का मुनीम ही लूट का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने आरोपी से लूटे गए रुपए भी बरामद कर लिए हैं।

जानकारी के अनुसार, मंडी क्षेत्र में नकदी लूट की सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। एसपी मृदुल कछावा के निर्देशन में टीम गठित कर कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। जांच के दौरान पुलिस को मुनीम की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिस पर सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने ही लूट की पूरी साजिश रचने की बात कबूल कर ली।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लूट की राशि बरामद कर ली है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने खुद ही नकदी हड़पने के उद्देश्य से लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी, ताकि शक से बचा जा सके।फिलहाल आरोपी मुनीम से गहन पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले का विस्तृत खुलासा जल्द किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com