Share on WhatsApp

बीकानेर: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना पड़ा भारी, पुलिस ने 25 लोगों को पकड़ा

बीकानेर: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना पड़ा भारी, पुलिस ने 25 लोगों को पकड़ा

बीकानेर। शहर में सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत एडीएसपी चक्रवर्ती राठौड़ और सीओ सिटी अनुज डाल के निर्देशन में नयाशहर थाना पुलिस ने कार्रवाई की।नयाशहर थानाधिकारी प्रशिक्षु आरपीएस रोहित के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चूंगी चौकी और कृष्णा पेट्रोल पंप के पास दबिश दी, जहां सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर शराब पी रहे लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से करीब 25 लोगों को काबू किया। सभी को बस में बैठाकर नयाशहर थाने लाया गया, जहां उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।इधर शहरवासियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी के खिलाफ कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन शहर में रात आठ बजे के बाद भी खुलेआम शराब बिक्री जारी है। लोगों का आरोप है कि तय समय के बाद भी कई जगहों पर शराब आसानी से उपलब्ध हो रही है, जिससे सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर शराब पीने की घटनाएं बढ़ रही हैं।शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सार्वजनिक स्थानों पर कार्रवाई के साथ-साथ आठ बजे बाद शराब बेचने वालों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि समस्या पर प्रभावी नियंत्रण हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com