बीकानेर। शहर में अवैध गतिविधियों की शिकायतों पर पुलिस ने एक बार फिर स्पा सेंटर पर कार्रवाई की है। कोटगेट थाना पुलिस ने देर रात सिल्वर स्क्वायर स्थित डिलाइट स्पा सेंटर पर दबिश देकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी के आधार पर कोटगेट थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। दबिश के दौरान वहां मौजूद चार लोगों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने स्पा सेंटर से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की और मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की जाने की सूचना है। गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।