बीकानेर। आगामी 22 अप्रैल को होने वाले बीसीआर चुनाव को लेकर प्रदेशभर की अदालतों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में अधिवक्ता कमल नारायण पुरोहित ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वे लगातार अधिवक्ताओं से मुलाकात कर समर्थन जुटा रहे हैं और बैठकों के माध्यम से अपनी प्राथमिकताएं साझा कर रहे हैं।
रविवार को कमल नारायण पुरोहित अपने समर्थकों के साथ नोखा और नागौर बार पहुंचे, जहां अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि वे पारदर्शी व्यवस्था, अधिवक्ताओं के सम्मान और सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करेंगे।
इस दौरान उनके साथ अधिवक्ता मनोज भदानी, वेणुगोपाल पुरोहित, शिवशंकर बिस्सा, विजयशंकर व्यास, अरुण जोशी, गणेश मूंड़, त्रिलोक नारायण, सुरेश नारायण, गणेश व्यास, शाहीन खान, हिरांश कल्ला, कैलाश सहित कई समर्थक मौजूद रहे।चुनावी माहौल के बीच कमल नारायण पुरोहित का बढ़ता जनसंपर्क और अलग-अलग बार में सक्रियता ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। अधिवक्ताओं के बीच लगातार संवाद और समर्थन जुटाने की कोशिशों से चुनावी सरगर्मियां और तेज हो गई