Share on WhatsApp

बीकानेर : सब-इंस्पेक्टर परीक्षा कड़े सुरक्षा बंदोबस्त में शुरू, देरी से पहुंचे अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

बीकानेर : सब-इंस्पेक्टर परीक्षा कड़े सुरक्षा बंदोबस्त में शुरू, देरी से पहुंचे अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

बीकानेर। जिले में उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा रविवार से कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गई। जिलेभर में कुल 48 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है, जो दो दिन तक प्रतिदिन दो-दो पारियों में आयोजित होगी।
जिला कलेक्टर निशांत जैन ने परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने आरपीएससी के सभी दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने और सभी कार्मिकों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
परीक्षा व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए 32 उप समन्वयक और 8 सतर्कता दल तैनात किए गए हैं, जिनमें प्रत्येक दल 6-6 केंद्रों की निगरानी कर रहा है। इसके अलावा 1651 वीक्षक और 63 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। जिले में 33 सरकारी और 15 निजी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां प्रतिदिन 15,432 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा, परीक्षा केंद्रों की निगरानी और वीडियोग्राफी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही केंद्रों पर मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है।
परीक्षार्थियों की सुविधा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के आसपास विशेष प्रबंधन किया गया है। वहीं देरी से पहुंचने के कारण श्रीडूंगरगढ़ के उदरासर से आई दो युवतियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिल पाया। इसी तरह शार्दूल स्कूल में एक पुरुष अभ्यर्थी को भी देर से आने पर प्रवेश से वंचित रहना पड़ा, जहां वह पुलिसकर्मियों से निवेदन करता नजर आया।
पूरे जिले में नियंत्रण कक्ष भी सक्रिय है और प्रशासन परीक्षा को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com