Share on WhatsApp

बीकानेर: चलती कार में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

बीकानेर: चलती कार में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

बीकानेर।
शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती कार अचानक आग की चपेट में आ गई। घटना जैन पब्लिक स्कूल के सामने की बताई जा रही है, जहां देखते ही देखते कार से तेज लपटें उठने लगीं।
मौके पर मौजूद जैन पब्लिक स्कूल के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए सिलेंडर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने जल्द ही विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन अचानक लगी आग से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com