Share on WhatsApp

बीकानेर: लोहे के सरिए से वार कर ली जान,साथी मजदूर ही निकला कातिल

बीकानेर: लोहे के सरिए से वार कर ली जान,साथी मजदूर ही निकला कातिल

बीकानेर जिले के नाल थाना क्षेत्र के जयमलसर गांव में देर रात एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिलने के बाद मामला संदिग्ध बन गया और हत्या की आशंका जताई गई।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान उदासर निवासी भंवरलाल साजनवासी के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही गंगाशहर सीओ हिमांशु शर्मा और नाल थानाधिकारी विकास बिश्नोई मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की।थानाधिकारी विकास बिश्नोई के अनुसार मृतक जयमलसर स्थित एक क्ले फैक्ट्री में काम करता था। उसके सिर और पीठ पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जो किसी हमले की ओर इशारा करते हैं।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शक के आधार पर मृतक के साथ काम करने वाले श्रमिक गोरा सिंह से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने आपसी विवाद के बाद लोहे के सरिए से भंवरलाल की हत्या करना कबूल कर लिया।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com