Share on WhatsApp

बीकानेर; निर्दयता की हद पार, बुजुर्ग चौकीदार की बेरहमी से हत्या, पुलिस जुटी जांच में

बीकानेर; निर्दयता की हद पार, बुजुर्ग चौकीदार की बेरहमी से हत्या, पुलिस जुटी जांच में

बीकानेर। शहर के जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मदन विहार कॉलोनी स्थित प्लॉट नंबर 53 में चौकीदारी कर रहे बुजुर्ग चौकीदार का शव संदिग्ध हालत में मिला।
मृतक की पहचान 70 वर्षीय भंवर लाल रेंगर पुत्र घीसाराम, निवासी शिवबाड़ी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने गला रेतकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी।
सूचना मिलते ही सीओ अनुष्ठा कालिया और थानाधिकारी विक्रम तिवारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।बताया जा रहा है कि जिस मकान में चौकीदारी की जा रही थी, वह जैसलमेर निवासी कुंदन सिंह का है और मृतक हाल ही में 30 मार्च को ही यहां काम पर लगा था।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com