बीकानेर: एनएच-11 पर देर रात हादसा,बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, पहचान के प्रयास जारी
बीकानेर। नेशनल हाईवे-11 पर खारी फांटा के पास बुधवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत गजनेर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया।एएसआई राकेश मीणा के अनुसार, अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत नाजुक होने पर उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार, हादसे को लेकर गजनेर थाने में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। वहीं, घायलों की पहचान भी नहीं हो पाई है। बाइक नंबर के आधार पर आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस पहचान के प्रयास में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।