Share on WhatsApp

बीकानेर: IPS दंपति ने समराथल धोरे पर निभाई पाहल रस्म, लिया गुरु जंभेश्वर का आशीर्वाद

बीकानेर: IPS दंपति ने समराथल धोरे पर निभाई पाहल रस्म, लिया गुरु जंभेश्वर का आशीर्वाद

बीकानेर। संभल के एसपी कृष्ण बिश्नोई और उनकी पत्नी अंशिका वर्मा शादी के बाद बिश्नोई समाज की परंपराओं में रचे-बसे नजर आए। नवविवाहित दंपति ने बीकानेर जिले के मुकाम स्थित जंभेश्वर मंदिर में धोक लगाकर भगवान का आशीर्वाद लिया।इसके बाद दोनों समराथल धोरे पहुंचे, जहां उन्होंने बिश्नोई समाज की पाहल रस्म निभाई। इस धार्मिक रस्म को निभाकर दंपति ने समाज की परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।इस दौरान दोनों का सादगी भरा अंदाज लोगों को खासा आकर्षित करता नजर आया। कृष्ण बिश्नोई पारंपरिक राजस्थानी दूल्हे की वेशभूषा में दिखे, वहीं अंशिका वर्मा भी खूबसूरत राजस्थानी परिधान में नजर आईं। सादगी भरे अंदाज में पहुंचे इस जोड़े को देखने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने नवदंपति को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com